{"_id":"659edd0175292a1cc90cd20f","slug":"patients-kept-wandering-for-tests-in-kullu-hospital-kullu-news-c-89-1-ssml1015-14631-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू अस्पताल में टेस्ट के लिए भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू अस्पताल में टेस्ट के लिए भटकते रहे मरीज
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में क्रस्ना लैव ने बंद होने के बाद सरकारी लैव में लगी लाइनें।-संवाद
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सेवाएं दे रही क्रस्ना कंपनी की प्रयोगशाला (लैब) में टेस्ट बुधवार को मरीजों के टेस्ट नहीं हुए। प्रयोगशाला में मंगलवार देर रात 12:00 बजे से टेस्ट के लिए रक्त के सैंपल नहीं लिए गए हैं। वहीं, बुधवार को भी सेवाएं बंद रहीं। अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत चल रही प्रयोगशाला में मरीजों के टेस्ट न होने से परेशानियां बढ़ी हैं। प्रयोगशाला में रोजाना 300 मरीजों के टेस्ट किए जाते हैं, लेकिन सेवाएं बंद रहने से सैकड़ों मरीजों को पूरा दिन भटकना पड़ा।
बुधवार को कुल्लू अस्पताल में पंजीकरण के लिए महिला और पुरुष दोनों काउंटरों पर सुबह 08:30 बजे से मरीजों का आना शुरू हो गया था। अस्पताल की ओपीडी रोजाना की तरह बुधवार को भी सुबह 09:30 बजे खुलीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से टेस्ट का परामर्श देने के बाद मरीज क्रस्ना लैब पहुंचे, लेकिन स्टाफ ने टेस्ट न करने का हवाला दिया। इसके बाद मरीज टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल की सरकारी प्रयोगशाला कमरा नंबर 216 में पहुंचे। यहां से मरीजों को पहले टेस्ट का शुल्क जमा करवाने के लिए काउंटर पर भेजा गया। वापस आने तक समय 11:30 बजे का हो गया और कहा गया कि अब टेस्ट नहीं होंगे। मरीजों को प्रयोगशाला में सेवाएं दे रहे कर्मियों ने बताया कि अब टेस्ट वीरवार को होंगे। सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट की सुविधा महज सुबह 11:30 बजे तक ही मिलती है। इससे निराश मरीजों को शहर के निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में भारी भरकम शुल्क चुकाकर टेस्ट करवाने पड़े हैं। बहरहाल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की 12 ओपीडी में उपचार संबंधी सेवाएं शाम 4:00 बजे तक जारी रहीं, लेकिन टेस्ट न होने से मरीजों का मर्ज और बढ़ गया। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि बुधवार को क्रस्ना की प्रयोगशाला में टेस्ट सेवाएं बंद रहीं। इसके कारण मरीजों और अस्पताल प्रबंधन को परेशान होना पड़ा है। कहा कि समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की गई है।
क्रस्ना लैब में 232 टेस्ट होते हैं निशुल्क
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थापित क्रस्ना कंपनी की प्रयोगशाला में मरीजों के 232 टेस्ट निशुल्क किए जाते हैं। मरीजों को टेस्ट के लिए किसी तरह का शुल्क अदा नहीं करना पड़ता है, लेकिन बुधवार को सेवाएं बंद रहने से मरीजों को खासी परेशानी हुई। अस्पताल में जो टेस्ट निशुल्क होने थे उन्हें निजी लैबों में 250 रुपये अदा कर करवाना पड़ा है।
विज्ञापन
इन अस्पतालों में जारी रहीं सेवाएं
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में क्रस्ना कंपनी की प्रयोगशाला में टेस्ट सेवाएं प्रभावित रही हैं, लेकिन मरीजों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पताल तगूबेहड़, बंजार, पतलीकूहल के अलावा अन्य प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में क्रस्ना की टेस्ट सेवाएं बुधवार को जारी रहीं।
स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद चिकित्सक ने टेस्ट के लिखा। क्रस्ना प्रयोगशाला में जाकर पता चला कि टेस्ट नहीं हो रहे हैं। सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट करवा सकते हैं। अस्पताल की सरकारी प्रयोगशाला में लाइन में खड़े रहकर पंजीकरण काउंटर तक पहुंचा। पता चला कि टेस्ट का शुल्क जमा करवाना होगा। बिल काउंटर से वापस प्रयोगशाला पहुंचा पर तब तक टेस्ट सेवाएं बंद हो गई थीं। -पूर्णचंद, थरास।
अव्यवस्था से मरीजों की बढ़ी परेशानी
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की निजी और सरकारी लैब में मरीजों को टेस्ट सेवाएं न मिलने से परेशान होना पड़ा। अव्यवस्था के चलते मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए एक प्रयोगशाला से दूसरी के चक्कर काटने पड़े। इसके बावजूद लंबी लाइनों में खड़े रहने पर भी टेस्ट नहीं हो पाए। - अमन भारती, कुल्लू।