{"_id":"693afbc559ce03078b017acb","slug":"patchwork-work-started-on-the-road-of-patlikuhal-market-kullu-news-c-89-1-ssml1015-163871-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पतलीकूहल बाजार की सड़क में पैचवर्क का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पतलीकूहल बाजार की सड़क में पैचवर्क का काम शुरू
Thu, 11 Dec 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के प्रवेश द्वार पतलीकूहल बाजार में नवनिर्मित बस स्टैंड के मुख्य गेट और एसबीआई बैंक के पास सड़क पर पड़े गड्ढों पर टारिंग का काम शुरू हो गया है।
ऐसे में अब राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाजार में बरसात के बाद यह सड़क पर पड़े यह गड्ढे लगातार बड़े होते जा रहे थे, जिससे कई बुजुर्ग और स्कूली बच्चे चोटिल हो चुके हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क बेहद जोखिम भरी बनी हुई थी।
स्थानीय निवासी भूप राम, सुशील, जितेंद्र, रामपाल और सुभाष ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। नौ दिसंबर को अमर उजाला ने ...पेज सात में गड्ढों में बदली पतलीकूहल बाजार की सड़क नामक शीर्षक से प्रमुखता से छपी थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए टारिंग का काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि पतलीकूहल बाजार में टारिंग का काम शुरू कर दिया है। संवाद