फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Parking has become small, vehicles parked sideways are causing traffic jams.

Kullu News: छोटी पड़ गईं पार्किंग, जाम का कारण बन रहे आड़े-तिरछे खड़े वाहन

Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Parking has become small, vehicles parked sideways are causing traffic jams.
कुल्लू शहर में उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क पर खड़े वाहन, पार्किंग के लिए जगह न होने से लोगों
कुल्लू। वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच कुल्लू शहर में पार्किंग के लिए जगह छोटी पड़ने लगी है। शहर में निजी और नगर परिषद की पार्किंग को मिलाकर छोटी-बड़ी करीब 12 से अधिक पार्किंग हैं। इनमें करीब 1500 से अधिक वाहनों को पार्क करने की क्षमता है। पार्किंग के लिए जगह न मिलने पर मजबूरी में वाहन चालकों को वाहन सड़कों, गलियों में खड़ा करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में हर कहीं आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। लोगों को भी परेशानियां हो रही हैं। नगर परिषद कुल्लू और प्रशासन के शहर में नई पार्किंग बनाने के प्रयास सफल होते नजर नहीं आ रहे हैं। खोरीरोपा में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक काम नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन


नगर परिषद की पार्किंग की बात करें तो पशु मैदान, मिनी सचिवालय, शास्त्रीनगर, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, मोनाल कैफे के पास, अखाड़ा बाजार में ब्यास नदी की तरफ पार्किंग की सुविधा है। विपाशा मार्केट ढालपुर, ब्यासा मोड़ सहित अन्य जगह निजी पार्किंग भी हैं, लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से वाहन सड़कों पर ही खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर परिषद कुल्लू शहर में पार्किंग की सुविधा को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। दशहरा से पहले मोनाल कैफे के पास पार्किंग जनता को समर्पित की गई। सुल्तानपुर में छात्रा स्कूल के पास पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। - अनुभव शर्मा, ईओ, नगर परिषद कुल्लू



शहर में ढालपुर चौक से लेकर कॉलेज चौक तक सबसे अधिक वाहन खड़े रहते हैं। अस्पताल वाली सड़क में लोगों की अधिक आवाजाही होती है। बिजली बोर्ड होकर जाने वाली सड़क भी वाहनों से भरी रहती है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। - अजय, युवा, कुल्लू



वाहनों की संख्या तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन वाहनों को पार्क करने के लिए शहर में जगह उपलब्ध नहीं है। पार्किंगों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है। जब सड़कों और गलियों में वाहन पार्क नहीं होंगे तो इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा - प्यारे लाल कश्यप, वरिष्ठ नागरिक

जिस तरह से जिला शिमला में बहुमंजिला पार्किंग बनी हैं। एसी ही पार्किंग बनाई जाएं। इससे जो गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहती हैं तो ये भी पार्किंग में पार्क की जा सकेंगी। शहर में प्रतिदिन हजारों वाहन आते हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर खड़े होते हैं। - बेली राम कुल्लवी, वरिष्ठ नागरिक, कुल्लू शहर


पूर्व में जब राकेश कंवर कुल्लू में डीसी थे तो उनसे इस समस्या को उठाया गया था। जगह-जगह पर मल्टीस्टोरी पार्किंग होनी चाहिए। इससे कम जगह में ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे। कुल्लू शहर में जहां भी संभावनाएं हैं, वहां पर काम होना चाहिए। - दिनेश सेन, चीफ पैटर्न, व्यापार मंडल कुल्लू

कुल्लू शहर में उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क पर खड़े वाहन, पार्किंग के लिए जगह न होने से लोगों

कुल्लू शहर में उपायुक्त कार्यालय के समीप सड़क पर खड़े वाहन, पार्किंग के लिए जगह न होने से लोगों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed