फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Panchayat inspector will be charge sheet for not giving investigation report

जांच रिपोर्ट न देने पर पंचायत निरीक्षक होंगे चार्जशीट

Fri, 17 Sep 2021 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Panchayat inspector will be charge sheet for not giving investigation report
कुल्लू। जिले में वित्त वर्ष 2021-22 के तहत 15 सितंबर 2021 तक कुल 96891 जॉब कार्डधारक हैं। इनमें से कुल 42659 परिवारों ने रोजगार की मांग की थी। कुल 36513 परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बीडीओ आनी को डीएससी पोर्टल पर 20 सितंबर तक पंजीकरण करने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभी पंचायतों की लंबित पड़ी शिकायतों की जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध न करवाने व इस मामले को गंभीरता से न निपटाने पर संबंधित पंचायत निरीक्षकों को चार्जशीट किया जाएगा। ऑडिट रिकवरी के मामले में सभी पंचायत निरीक्षकों को एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा। मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के अंतर्गत आनी ब्लॉक में 627, बंजार ब्लॉक में 74, कुल्लू ब्लॉक में 59, निरमंड ब्लॉक में अभी तक कुल 45 कार्य शुरू किए हैं। जिले में मनरेगा के तहत चार आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्त वर्ष 2016-17 से लेकर अभी तक कुल 376 मामले स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जितने भी अयोग्य व अपात्र लोग पंजीकृत हैं, उनके नाम पंचायत भवनों में चस्पा किए जाए। इससे पहले ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट ऑफिसर डीआरडीए सुरजीत ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed