फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Outstanding women honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Tue, 08 Mar 2022 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
Outstanding women honored
अटल सदन कुल्लू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग महिलाओं को सम्मानित - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। अटल सदन कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त आशुतोष गर्ग बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, पुलिस कर्मी, स्कूली छात्राओं व सामाजिक संस्थाओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उपायुक्त ने कहा कि सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिला को परिवार में पुरुष के बराबर निर्णय लेने का अधिकार हो, इसके लिए महिला का आर्थिक तौर पर स्वावलंबी होना जरूरी है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक अधिकारी अमनदीप सिंह ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 12 से 35 तक सभी को बराबर मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण में कानूनी साक्षरता व मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अधिकारों पर चर्चा कर जानकारी दी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के निदेशक धैर्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को अपना उद्यम व कारोबार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरजीत ठाकुर ने महिलाओं की ग्राम सभा में भागीदारी बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। इस दौरान महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, कॉलेज की छात्राओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुल्लवी नाटी, नुक्कड़, नाटक व गीत-संगीत के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनसे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया। इस दौरान मनीषा सूद, बविता ठाकुर, रुकमणि जोशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
कला केक्षेत्र में सरला चंबयाल, शिक्षा में दीपिका, सिसलिया, गुंजन ठाकुर, हर्षिता, तरूण, नंदिनी, रूद्र प्रताप, करिश्मा, तरूण, हर्षिता, निशा, सरीन, आशा, ज्योतिका, अंकुश, सुहाना, एंजल को सम्मानित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में डोलमा देवी, गंगी देवी, पदमा देवी, गीता देवी, अमीता, रिंकु देवी, हीरा, सामाजिक कार्यकर्ता बिमला स्वयं सहायता समूहों में हेमा देवी, वनिता, कृष्णा देवी, यशोदा देवी, विद्या, जगदंबा, नई दिशा स्वयं सहायता समूह, कल्याणी ग्राम संगठन, हिडिंबा, महिला शक्ति, देवता पालीनाग, मातृशक्ति, मां शेरांवाली और शिव शक्ति समूहों समेत योगिता, उर्मिला देवी, सरिता आदि को सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सुपरवाइजर व संरक्षण अधिकारी वनिता जोगितटा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed