{"_id":"68826c0a1c372edfbb0ecfea","slug":"outside-taxi-drivers-will-not-be-able-to-take-tourists-around-manali-kullu-news-r-399-1-sml1006-338116-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में पर्यटक नहीं घुमा सकेंगे बाहरी टैक्सी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में पर्यटक नहीं घुमा सकेंगे बाहरी टैक्सी चालक
Thu, 24 Jul 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
मनाली में पर्यटक नहीं घुमा
सकेंगे बाहरी टैक्सी चालक
चंडीगढ़ में मारपीट की घटना के बाद मनाली में विरोध
टैक्सी यूनियन ने बैठक कर लिया अहम फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। दो दिन पहले चंडीगढ़ में मनाली के टैक्सी चालकों के साथ की गई मारपीट पर विवाद खड़ा हो गया है। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने बैठक आयोजित कर एलान किया है कि अब मनाली में बाहर के टैक्सी चालक स्थानीय पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को लेकर नहीं जा सकेंगे।
बैठक यूनियन के प्रधान राज कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि बाहरी राज्यों से मनाली में आने वाली जितनी भी गाड़ियां हैं, वे मनाली में सिर्फ ड्रॉपिंग करेंगे। ऐसा तब तक रहेगा जब तक ट्रायसिटी यूनियन के लोग मनाली में आकर माफी नहीं मांगते।
चंडीगढ़ में दो दिन पहले मनाली के तीन टैक्सी चालकों के साथ मारपीट हुई थी। ट्रायसिटी यूनियन के उपप्रधान अरुण शर्मा और उनके पदाधिकारी पर मारपीट के आरोप है। यूनियन के महासचिव अमित चंकी ने बताया कि इस सिलसिले में वीरवार को यूनियन कि बैठक हुई। ट्रायसिटी के लोगों ने मनाली के तीन चालकों को सेक्टर 22 में पीटा था। इसके बाद कुराली में भी मारपीट कीगई। यह घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ट्रायसिटी एक सप्ताह के अंदर माफी नहीं मांगे। अब बाहर से आने वाली गाड़ियां स्थानीय पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को नहीं ले जाएंगी। वे सिर्फ मनाली तक पर्यटकों को ला सकेंगे। अमित ने कहा कि बैठक में सभी ने इस घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
--