{"_id":"5f04dabff3bb3199408b950e24f73c72","slug":"one-died-in-accident-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैमन पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैमन पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित गैमन पुल के पास एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो
विज्ञापन
गई है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जब वह गैमन
पुल के पास पहुंचा तो एक अन्य वाहन से टकरा गया। कुछ लोगों की मदद से पुलिस
ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीएसपी संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने इस केस के सिलसिले में
टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर
छानबीन तेज कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक का नामपता मालूम नहीं हो पाया
था। डीएसपी ने कहा कि पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ
सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि सड़क हादसे रोकने को आम जनता को
भी पुलिस के सहयोग को आगे आना होगा।