{"_id":"64ce8c0cabc3eeddd40989e5","slug":"one-and-a-half-kg-charas-recovered-from-three-youths-kullu-news-c-89-1-klu1001-4276-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन युवकों से डेढ़ किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन युवकों से डेढ़ किलो चरस बरामद
Sat, 05 Aug 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू/बंजार। पुलिस ने मणिकर्ण और बंजार में डेढ़ किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो आरोपी मंडी और एक बिलासपुर जिले का है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मणिकर्ण के शांगणा गांव के नजदीक ब्रह्मगंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट की पक्की सड़क में एसआईयू की टीम नाका लगाकर बैठी थी। इस दौरान दो युवक आए। पुलिस को देखकर ये घबरा गए। शक के आधार पर जब रफी मोहम्मद (40), निवासी रियागड़ी, डाकघर कमांद, तहसील कटौला, जिला मंडी और केशव राम (27) निवासी तराणू, डाकघर बथेरी, उप तहसील कटौला, जिला मंडी की तलाशी ली गई तो इनसे एक किलो 22 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। थाना बंजार की टीम ने 4 अगस्त की रात जौल नाला के पास नाका लगया था। इस दौान एक गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान चालक आरोपी अशरफ खान (28 गांव एवं डाकघर टकरेहड़ा, तहसील एवं थाना घुमारवीं, जिला बिलासपुर के कब्जे से 450 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। संवाद