{"_id":"e8048618ee87e5595f6d0996f5eaf1d1","slug":"nss-camp-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित और किरना बेस्ट स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित और किरना बेस्ट स्वयंसेवी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छमाहण में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। इस दौरान अमित और किरना को बेस्ट स्वयंसेवी चुना गया। समापन अवसर पर छमाहण पंचायत प्रधान तीर्थ राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि सामाजिक कार्यों में एनएसएस के स्वयंसेवियों की अहम भूमिका रहती है।
विज्ञापन
युवाओं को समाज और देश सेवा के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवियों को 3100 रुपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरीं। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश लाल ने शिविर में सात दिन तक हुई गतिविधियों का ब्योरा पेश किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य मिलाप चंद ने स्वयंसेवियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन