फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now there will be an exciting journey on the Manali-Leh route

मनाली लेह-मार्ग पर अब होगा रोमांचक सफर

Mon, 25 Apr 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Now there will be an exciting journey on the Manali-Leh route
मनाली-लेह मार्ग बारालाचा दर्रे से होते हुए छोटे वाहनों के खोल दिया है।-संवाद - फोटो : Kullu
संजय भारद्वाज/ अशोक राणा
विज्ञापन

मनाली/केलांग। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद देश-विदेश के पर्यटक रोमांचक सफर पर निकलेंगे।
बारालाचा दर्रे से होकर लेह-लद्दाख जाने के लिए पर्यटक उत्सुक हैं। इस मार्ग पर सफर करने के लिए करीब एक माह पूर्व से ही एडवांस बुकिंग का दौर चल रहा है। करीब एक महीने से वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं होने की वजह से 50 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो गई। अब मनाली-लेह मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने से एडवांस बुकिंग में और इजाफा होगा। इससे लाहौल घाटी और लेह-लद्दाख के पर्यटन कारोबार का पंख लग जाएंगे। भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया था। 26 मार्च को सीमा सड़क संगठन ने इस मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया था। सड़क संकरी होने तथा कई स्थानों पर खराब होने के कारण यातायात बहाल नहीं हो पाया। अब लाहौल प्रशासन ने इस मार्ग का निरीक्षण कर फिलहाल छोटे वाहनों के लिए इसे बहाल कर दिया है। लेह की ओर जाने वाले पर्यटक जाते हुए और लौटते हुए लाहौल में ही रुकते हैं। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो लेह जाने के लिए पर्यटक अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से ही बुकिंग कर रहे थे, लेकिन यातायात बहाल नहीं होने के कारण करीब 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग रद्द हुई। जांस्कर के होटल कारोबारी दोरजे शलक, टेनी, लाहौल ईको टूरिज्म के संस्थापक ज्ञानसदन ठाकुर और होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीर सिंह का कहना है कि इस मार्ग के बहाल होने से लाहौल और जांस्कर के पर्यटन कारोबार को पंख लग जाएंगे। लाहौल स्पीति प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति दे दी है। उधर, हाई एडवेंचर ट्रेवल कंपनी के संचालक राकेश रावत का कहना है कि इस मार्ग के खुलने से मोटर साइकिल और जीफ सफारी की बुकिंग बढ़ेगी। उनके अनुसार पर्यटक लेह मार्ग पर सफर करने के लिए उत्सुक हैं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह से ही बुकिंग शुरू हो गई थी। उनकी दो से तीन मोटरसाइकिल सफारी की बुकिंग भी मार्ग नहीं खुलने के कारण रद्द हो गई थी। संवाद

पांच नवंबर को बंद हुआ था मनाली-लेह मार्ग
इस वर्ष मनाली-लेह मार्ग पांच नवंबर को बर्फबारी होने के कारण पांच नवंबर 2021 को यातायात के लिए बंद हुआ था। इसके बाद लगातार बर्फबारी का दौर चलता रहा। सीमा सड़क संगठन ने फरवरी महीने में इस मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य आरंभ किया था। पिछले वर्ष इस मार्ग पर 28 मार्च को बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया था। इस वर्ष दो दिन पहले ही 26 मार्च का बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया गया। कुछ दिन पहले यह मार्ग पटसेऊ तक बहाल किया गया था। पर्यटक पटसेऊ तक जा रहे थे। अब लेह तक यात्रा की जा सकेगी। इस मार्ग पर दारचा चौकी में ही वाहनों का पंजीकरण होगा। सुबह चार बजे से एक बजे तक ही वाहनों को आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed