फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now the operation will be done according to the fixed day in the hospital

अब अस्पताल में तय दिन के हिसाब से होंगे ऑपरेशन

Tue, 08 Feb 2022 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Now the operation will be done according to the fixed day in the hospital
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। -संवाद - फोटो : Kullu
...खास खबर
विज्ञापन

अब अस्पताल में तय दिन के हिसाब से होंगे ऑपरेशन
कुल्लू में गंभीर मरीज भी होंगे ऑपरेट, आपात-सामान्य ऑपरेशन किए जाएंगे रोज
पहले कई विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से कुछ ऑपरेशन हो गए थे बंद
कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति के लोगों को दोबारा मिलेेगी बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में गंभीर और सामान्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को ऑपरेशन के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। अब कुल्लू अस्पताल में तय दिन और बीमारी के अनुसार ही ऑपरेशन किए जाएंगे। इससे पहले इस तरह की व्यवस्था नहीं थी। इनमें से कुछ ऑपरेशन ऐसे भी हैं, जो पहले कुछ समय तक विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से बंद हो गए थे। लेकिन अब विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से इन्हें दोबारा शुरू कर दिया है।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सामान्य, आपातकालीन और गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। अस्पताल में सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे। यदि आपात स्थिति में गंभीर मरीज का ऑपरेशन करना पड़े, तो शनिवार को भी विशेषज्ञ सर्जन उपचार करेंगे। इससे जिला कुल्लू समेत लाहौल-स्पीति, मंडी और चंबा के कुछ क्षेत्रों के मरीजों को राहत मिलेगी। उनको ऑपरेशन के लिए कुल्लू से बाहर आईजीएमसी और पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि अस्पताल में अलग-दिन अलग बीमारी से ग्रस्त मरीज का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने शेड्यूल जारी किया है। यह जरूर है कि आपातकालीन ऑपरेशन रोजाना होंगे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जनवरी माह में आपातकालीन और अन्य सभी बीमारियों से ग्रसित 54 मरीजों के ऑपरेशन किए गए थे, लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह में ही 20 ऑपरेशन किए जा चुके हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में हिप और नी-रिप्लेसमेंट के भी सफल ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश ने कहा कि अस्पताल में रोजाना बीमारियों के हिसाब से ऑपरेशन का शेड्यूल बनाया गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि सामान्य, आपातकालीन और गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन की सुविधा मरीजों को अस्पताल में प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

किस दिन कौन सा ऑपरेशन
दिन ऑपरेशन
सोमवार आपातकालीन और सामान्य
मंगलवार आपातकालीन, आंख, नाक और गला
बुधवार आपातकालीन, गायनी और ऑर्थो
वीरवार आपातकालीन और नेत्र रोग
शुक्रवार आपातकालीन, गायनी और ऑर्थो
शनिवार आपातकालीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed