{"_id":"695a98666511e42213033c6c","slug":"now-people-visiting-ayush-hospital-will-not-be-troubled-by-the-dirt-kullu-news-c-89-1-ssml1015-165773-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अब गंदगी से परेशान नहीं होंगे आयुष अस्पताल आने वाले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अब गंदगी से परेशान नहीं होंगे आयुष अस्पताल आने वाले लोग
Sun, 04 Jan 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
ढालपुर चौक पर ओवरफ्लो हो रहे सीवरेज चैंबर को किया दुरुस्त
गंदगी और बदबू के कारण राहगीरों, मरीजों को हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक पर आयुष अस्पताल गेट के पास ओवरफ्लो चल रहा सीवरेज चेंबर दुरुस्त कर दिया है। कई दिनों से शहर के बीचोंबीच स्थित इस स्थान पर गंदगी चैंबर से ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रही थी।
इससे मरीजों, तीमारदारों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। राहगीरों का इस स्थान से गुजरना दूभर हो गया है। अब जलशक्ति विभाग ने सीवरेज चैंबर को दुरुस्त कर दिया है। इससे राहगीरों खास कर आयुष अस्पताल में उपचार करवाने पहुंच रहे मरीजों को गंदगी से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जलशक्ति विभाग ने सीवरेज लाइन और चैंबर को ठीक कर दिया है। बता दें कि जिला अस्पताल बस अड्डा के साथ है। ढालपुर चौक में 20 से अधिक दुकानें, बैंक, अस्पताल, पशुपालन विभाग का कार्यालय, अस्पताल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा लघु सचिवालय, उपायुक्त कार्यालय, उपंडल अधिकारी कार्यालय के लिए भी लोगों की आवाजाही इसी स्थान से होती है। उधर, इस संबंध में जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह ने कहा कि जिला आयुष अस्पताल के पास स्थित सीवरेज चैंबर और लाइन की मरम्मत कर दी गई है।
विज्ञापन
--