फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now patients will be registered in the regional hospital through Abha app.

Kullu News: आभा एप से होगा मरीजों का पंजीकरण, कुल्लू अस्पताल प्रबंधन ने काउंटर पर लगाए स्कैनर

Tue, 25 Feb 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 25 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Now patients will be registered in the regional hospital through Abha app.
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आयुष्मान भारत के जिला संयोजक आभा एप से पंजीकरण करवाने की जानकारी द
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया को और सरल बना दिया गया है। अब मरीज आभा एप के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने पंजीकरण काउंटर पर इसके लिए विशेष स्कैनर लगाया है, जिससे मरीज अपनी आभा आईडी स्कैन कर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में पहले ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा थी, लेकिन अब आभा एप जुड़ने से मरीजों को तीसरा विकल्प भी मिल गया है। मरीजों को बस अपने मोबाइल में आभा एप इंस्टॉल कर स्कैनर से आभा आईडी स्कैन करनी होगी। इसके बाद पंजीकरण काउंटर से उन्हें रसीद प्राप्त हो जाएगी। इस नई प्रणाली की खास बात यह है कि मरीजों को पंजीकरण के लिए कोई अतिरिक्त जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन


मरीज का नाम, उम्र और पता आभा आईडी से स्वतः प्राप्त हो जाएगा। मरीज को केवल यह बताना होगा कि वह किस ओपीडी में इलाज करनाना चाहता है और तुरंत पंजीकरण की रसीद मिल जाएगी। यह सुविधा अस्पताल के नए भवन में ऑनलाइन काउंटर के पास उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल राणा ने बताया कि मरीजों और उनके तीमारदारों को नई प्रणाली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह पहल अस्पताल में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को लंबी लाइनों से राहत मिलेगी और अस्पताल प्रशासन का कामकाज भी सुचारु होगा।




क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास जारी है। अस्पताल में ऑनलाइन और ऑफलाइन के बाद अब आभा एप से पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। मरीज आभा एप से स्कैनर स्कैन कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

-डॉ. एनआर पवार, सीएमओ, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed