फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now government officers will travel in e-taxi

Kullu News: अब ई-टैक्सी में सफर करेंगे सरकारी अफसर

Fri, 25 Oct 2024 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Now government officers will travel in e-taxi
कुल्लू में पहले चरण में ई-टैक्सी सेवा के लिए पांच लोगों का हुआ चयन
विज्ञापन

आवेदकों के दस्तावेजों को छंटनी के लिए परिवहन निदेशालय भेजा : डीसी
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में अब सरकारी अफसर ई-टैक्सियों में सफर करेंगे। ई-टैक्सियां सरकारी विभागों के अलावा स्थानीय प्राधिकरणों, निकायों, बोर्ड, निगमों, सरकारी उपक्रमों और अन्य संस्थानों में किराये पर लगाई जाएंगी। इससे ई-टैक्सी चालक प्रतिमाह अच्छी आय कमा सकेंगे। इसके लिए जिले में पहले चरण में पांच लोगों को चयन हुआ है।
वीरवार को राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत ई-वाहन पर अनुदान देने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने की। कहा कि प्रदेश सरकार ने राजीव गांधी स्टार्टअप योजना में ई-टैक्सी सुविधा युवाओं को रोजगार देने तथा हरित प्रदेश बनाने के उद्देश्य से शुरू की है। जिले में जिन लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था, उनमें प्रथम चरण में मेरिट के आधार पर पांच लोगों का चयन हुआ है। आवेदकों के चयन के लिए आरटीओ कार्यालय में दस्तावेजों की जांच, ड्राइविंग टेस्ट और साक्षात्कार आयोजित किए गए हैं। इन प्रक्रियाओं के बाद आवेदकों के दस्तावेजों को छंटनी के लिए परिवहन निदेशालय भेज दिया गया है। परिवहन निदेशालय मेरिट और डिमांड के आधार पर चयनित आवेदकों को ई-वाहनों के साथ परमिट प्रदान करेगा।
विज्ञापन

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत ई-टैक्सी खरीदने के लिए सरकार बेरोजगारों को 50 फीसदी अनुदान प्रदान कर रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। ई-टैक्सी परमिट प्राप्त करने वाले आवेदकों को विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं प्रदान करने के अवसर मिलेंगे। इस मौके पर आरटीओ राजेश भंडारी और डीआरडीए की परियोजना अधिकारी जयवंती ठाकुर उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed