फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now Education Minister Govind Singh Thakur will preside over Jan Manch, The problems of the people of seven panchayats will be heard, Jan Manch program will be held on September 12 in Nithar School

अब शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे जनमंच की अध्यक्षता

Fri, 10 Sep 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Now Education Minister Govind Singh Thakur will preside over Jan Manch, The problems of the people of seven panchayats will be heard, Jan Manch program will be held on September 12 in Nithar School
कुल्लू। कोरोना की दूसरी लहर के बाद प्रदेश सरकार ने जनमंच कार्यक्रमों को फिर से शुरू कर दिया है। इसी के तहत जिला कुल्लू के बाह्य सराज निरमंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में 12 सितंबर को 23वां जनमंच कार्यक्रम होगा। जिसकी अध्यक्षता अब शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को आना था। जिसमें अब फेरबदल किया गया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जनमंच से शिकायतों के समाधान के लिए 11 सितंबर तक लोग पंचायत सचिव को लिखित शिकायत दे सकते हैं। जनमंच में कुठेड़, पलेही, घाटू, नित्थर, देहरा, शिल्ली और लोट पंचायतों के लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जनमंच में समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने विभागों से पूरी तैयारी के साथ जनमंच में आने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्री-जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन भी संबंधित ग्राम पंचायतों में किया गया है, जिनमें अनेक शिकायतों का समाधान विभागीय अधिकारियों के सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed