फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now delimitation of Zila Parishad wards will be done on the basis of block level

Kullu News: अब खंड स्तर के आधार पर होगा जिप वार्डों का परिसीमन

Wed, 14 May 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 May 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Now delimitation of Zila Parishad wards will be done on the basis of block level
उपायुक्त ने अधिसूचित किया जिला परिषद कुल्लू के निर्वाचन क्षेत्रों, वार्डों का परिसीमन
विज्ञापन

कहा - सात दिन के भीतर उपायुक्त कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला परिषद वार्डों के परिसीमन का निर्धारण खंड स्तर के आधार पर किया जा रहा है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने जिला परिषद कुल्लू के निर्वाचन क्षेत्रों, वार्डों का परिसीमन अधिसूचित किया है। उन्होंने कहा कि इस पर कोई आपत्ति है तो इसे सात दिन में उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि के बाद कोई आक्षेप स्वीकार नहीं होगा।
जिला परिषद वार्ड वशिष्ठ में विकास खंड नग्गर की पंचायत पलचान, बुरुआ, वशिष्ठ, चचोगा, प्रीणी, जगतसुख, गोजरा, करजां, सोयल, हलांण, सरसेई, नग्गर और रूमसू शामिल हैं। लरांकेलो वार्ड में नग्गर की पंचायत नथान, लरांकेलो, जाना, अरछंडी, कराडसू, राउगी, सोयल-2, काईस, गाहर, बैनची, रायसन, शिरढ़, देवगढ़, मंडलगढ़, सलिगचा, हुरंग हैं। बरशैणी वार्ड में पंचायत जिया, भ्रैण, दनोगी, पीणी तलपीणी, मणिकर्ण, बरशैणी, कसोल, छलाल, जरी, पुंथल, बराधा, जां, शाट, चौग, जलूग्रां, रतोचा और मलाणा हैं।
विज्ञापन

ज्येष्ठा वार्ड में छैंउर, शिलिहार, दियार, पारली, ज्येष्ठा, मंझली, भलाण-1, गड़सा, हुरला, रोट, दलाशणी, सचाणी, देवगढ गोही, भलाण-2, तलाडा, रैला, रैला-2 पंचायतें शामिल हैं। धाऊगी वार्ड में गाड़ापारली, शांघड, शैंशर, देउरीधार, बनोगी, सुचैहण, धाउगी, दुशाहड़, कनौन, लारजी, कोटला, चकुरठा, मंगलौर, थाटीबीड, गोपालपुर, चनौन, देउठा, पलाहच, जमद, कलवारी, श्रीकोट शामिल हैं। चायल वार्ड में देहरा, निथर, लोट, दुराह, शिल्ली, गमोग, घाटू, राहणू, नोर, चायल, बागा सराहण, डीम, जुआगी, कोट, कोटी, अरस्सू, बडीधार पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़ी वार्ड में निशानी, तवार, भालसी, शिशवी, गडेझ, बाहवा, बाडी, पोशना, ब्रो, खरगा, बखन, सरघा कुशवा, तुनन, जगातखाना पंचायतें हैं। बखनाओ वार्ड में पलेही, कुठेड़, व्यूगल, डिग्रीधार, दलाश, बैहना, तलुणा, आगी, नम्होग, जाबन, बखनाओ, चबाई, शिल्ही, देउठी बुच्छर, लफाली शामिल हैं।
--
लझेरी वार्ड में आएंगी ये पंचायतें
लझेरी वार्ड में कोहिला, कमाद, खणी, बटाला, लझेरी, खनाग, कराड, पोखरी, जरी, मुहान, विशलाधार, कोटासेरी, टकरासी, वरशैईगाड, लगोटी, रोपा, मुंडदल, कराणा, कराणा-1, कुंगश, विनण शामिल हैं। कोठी चैहणी वार्ड में ग्राम पंचायत सराज, टील, मोहनी, खावल, वाहु, तांदी, खड़ागाड़, सजवाड, कोठीचैहणी, बलागाड़, शिकारीघाट, कंडीधार, मशियार नोहांडा, पेंखडी, तुंग, शिल्ली व शरची शामिल हैं। शमशी वार्ड में न्यूल, हाट, बजौरा, कलैहली, मंशगा, खोखन, परगाणू, भूईण, बड़ाभुईन, बशौणा, नरैश, शुरढ, तेगूबेहड़ और शमशी शामिल हैं।

--
मौहल वार्ड में ये पंचायतें होंगी शामिल
मौहल वार्ड में जरड़भुट्टी कॉलोनी, मौहल, भुलंग, शिलीराजगिरी, खडीहार, बाराहार, बल्ह, बल्ह-2, पीज, बुआई, शिलानाल, भुमतीर, ब्राह्मण, भल्याणी, चौपाडसा, मानगढ़ व माशना पंचायतें हैं। डुगीलग वार्ड में डुंखरी गाहर, फलाण, मझाट, डुगीलग, बस्तोरी, कोठीसारी, नलहाच, बनोगी, वाशिग, बदंरोल, जिंदौड, नेउली, चतानी, ग्राहण, पुईद, बंदल, चौकी डोभी, सेऊगी, चंसारी व तलोगी हैं। नसोगी वार्ड में पिछलीहार, दुआडा, कटरांई, हलाण -2, बडाग्रां, रियाडा, पनगा, ब्राण, शलीन, नसोगी, मनाली व शनाग शामिल हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed