{"_id":"66746480e12aa617b2000ef4","slug":"now-centaroja-plum-hits-the-markets-kullu-news-c-89-1-klu1001-125100-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अब सेंटारोजा प्लम ने मंडियों में दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अब सेंटारोजा प्लम ने मंडियों में दी दस्तक
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में फल सीजन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। जून के तीसरे सप्ताह में लाल, रसीले सेंटारोजा प्लम ने मंडियों में दस्तक दी है। वीरवार को भुंतर सब्जी मंडी में सेंटारोजा प्लम 100 से 110 रुपये प्रतिकिलो तक बिका है। सीजन की शुरुआत में बेहतर दाम मिलने से बागवान खुश हैं।
पिछले साल सीजन के शुरुआती दौर में प्लम 90 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था। बाहरी राज्यों से आए व्यापारी प्लम को अच्छे दामों पर खरीद रहे हैं। अच्छी बारिश के बाद प्लम का रंग बेहतर आया है। साइज भी अच्छा होने से व्यापारी हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। कुल्लू की सब्जी मंडियों से प्लम सीधा दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में पहुंच रहा है।
आने वाले दिनों में मंडियों में सेंटारोजा प्लम की आमद पहले के मुकाबले बढ़ेगी। जिले में इस बार 10,249 मीट्रिक टन प्लम के उत्पादन का लक्ष्य बागवानी विभाग की ओर रखा गया है। इसमें सबसे अधिक कुल्लू ब्लॉक में 5917, नग्गर ब्लॉक में 3237, बंजार में 1040, आनी में 25, निरमंड में 28 मीट्रिक टन के उत्पादन का अनुमान है। प्लम बेहद पौष्टिक होता है, इसमें कई प्रकार के तत्व पाए जाते हैं।
विज्ञापन
...
रेड ब्यूट किस्म के बाद अब सेंटारोजा प्लम आ रहा है। सेंटारोजा प्लम के बागवानों को 110 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिल रहे हैं। बेहतर दाम मिलने से बागवानों को लाभ मिल रहा है।
-मानस कुमार सूद, अध्यक्ष, भुंतर सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन