फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Notice to NDRF and Thirot Project for negligence in relief work

Kullu News: एनडीआरएफ और थिरोट प्रोजेक्ट को राहत कार्य में लापरवाही पर नोटिस

Wed, 27 Aug 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 27 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Notice to NDRF and Thirot Project for negligence in relief work
लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरन भड़ाना ने पूछा ढील बरतने का कारण
विज्ञापन

जल भंडारण टैंक में सिल्ट भरने से थिरोट बिजली परियोजना में बिजली उत्पादन बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। आपदा के दौरान राहत कार्य में ढील बरतने पर एनडीआरएफ और थिरोट परियोजना प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से उपायुक्त किरण भड़ाना ने ढील बरतने का कारण पूछा है।
बताया जा रहा है कि इन्होंने आपदा के दौरान लापरवाही बरती है। थिरोट बिजली परियोजना के जल भंडारण टैंक में सिल्ट भर जाने से बिजली उत्पादन बंद है। मनाली से लाहौल की तरफ बिजली की 33 केवी लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त से है। इस कारण समूची घाटी में 48 घंटे से बिजली गुल है। मोबाइल और इंटरनेट सेवा भी 48 घंटों से बंद है। उपायुक्त ने थिरोट बिजली परियोजना के जल भंडारण टैंक में भरी सिल्ट हटाने का जिम्मा आईटीबीपी के जवानों को सौंपा है।
विज्ञापन

--
लाहौल घाटी में फंसे हैं पांच सौ वाहन
जिले में करीब पांच सौ वाहन अलग-अलग स्थानों में फंसे हैं। उपायुक्त के अनुसार घाटी में फंसे लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों में रहने की व्यवस्था की गई है। यहां उनके लिए खाने आदि का भी प्रबंध किया गया है। वाहनों में फंसे सैकड़ों लोगों को मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध करवा रहा है। बाढ़ और बारिश के चलते मनाली-लेह, कोकसर-लोसर, केलांग-किलाड और दारचा-शिंकुला सड़क मार्ग बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीमार महिला को हेलिकाप्टर सेवा की जरूरत
घाटी में सड़क हादसे का शिकार हुई एक महिला को उचित उपचार के लिए रेफर किया गया है। जिसे घाटी के बाहर लाने के लिए तत्काल हेलिकाप्टर की जरूरत है। यह घायल महिला सिस्सू के समीप वाहन में फंसी है। लाहौल स्पीति प्रशासन ने इस घायल महिला को एयरलिफ्ट करने के लिए सरकार से चॉपर की व्यवस्था करने की अपील की है।

--
डीसी और डीएसपी ने संभाला मोर्चा
डीसी किरण भड़ाना और डीएसपी रश्मि शर्मा ने आपदा की इस घड़ी में खुद फील्ड पर मोर्चा संभाले हैं। यह दोनों महिला अधिकारी जान जोखिम में डाल कर कभी सिस्सू तो कभी पट्टन इलाके में खुद फील्ड विजिट कर फंसे लोगों का हाल जान रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed