फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Notice issued to 22 hotel and camping site operators

Kullu News: 22 होटल और कैंपिंग साइट संचालकों को नोटिस जारी

Fri, 08 Nov 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 08 Nov 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 22 hotel and camping site operators
कुल्लू। पार्वती घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में चल रही होटल, होमस्टे और कैंपिंग साइटों की जांच से हड़कंप मच गया है। आठ से नौ विभागों की बनी कमेटी के लोग तीन-चार दिन से यह कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक की जांच के बाद कमेटी ने 22 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इन्हें दो से तीन दिन में खुद ही अतिक्रमण हटाने और अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बने होटलों, होमस्टे के छजों को तोड़ने और 12 से अधिक कैंपिंग साइटों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक की जांच में कुछ होटलों और होमस्टे में जो कागजी खमियां पाई गई हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि कमेटी में जो भी विभाग शामिल हैं, वे कसोल में होटल, होमस्टे और कैंपिंग साइटों के कागजों के साथ उनका निर्माण कहीं सरकारी भूमि पर तो नहीं हुआ है, इसकी जांच कर रहे हैं। दुकानदारों की ओर से सड़क और रास्तों में सामान बेचने व शहर में अवैध तरीके से चल रहीं रेहड़ी-फड़ी को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक 22 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। इनके होटलों, होमस्टे और कैंपिंग साइटों में कमियां निकली हैं। कई होटलों और होमस्टे का कुछ हिस्सा और छज्जा सरकारी भूमि पर है, उन्हें खुद ही इसे हटाने को कहा गया है। दो से तीन दिन में यह कार्रवाई नहीं हुई तो कमेटी खुद अतिक्रमण को हटाने को पर मजबूर होगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed