फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Not double, now mission will be repeated with four engines: Tandon

डबल नहीं, अब चार इंजन से होगा मिशन रिपीट : टंडन

Tue, 20 Jul 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Not double, now mission will be repeated with four engines: Tandon
कुल्लू। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा 2022 में डबल नहीं, बल्कि चार इंजन के साथ मिशन रिपीट करेगी। अब प्रदेश में चार इंजन की सरकार है और इन्हीं चार इंजनों के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विकास को गति दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के गहरा नाता रहा है। वे कई वर्षों तक यहां रहे हैं। जिला मुख्यालय ढालपुर में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए संजय टंडन ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से अनुशासित पार्टी है और इसमें अनुशासन हीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सभी अनुशासन में रह कर संगठन का काम करें। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर वह क्षेत्र में आने वाले सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क व संवाद कर रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूत करने के साथ ही उनके मन की बात भी जानी जा सके। संजय टंडन ने कहा कि भाजपा मंडी लोकसभा उपचुनाव के साथ ही प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव भारी बहुमत के साथ जीतेगी। प्रदेश में भाजपा सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रही है। इसकी प्रदेश स्तर पर चर्चा होगी संगठन में अगर खामियां मिलती हैं तो उन्हें दूर किया जाएगा। इस मौके पर मंडी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राकेश जंबाल, कुल्लू जिला भाजपा प्रभारी संजीव कटवाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, नरेश चंदेल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed