फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nomination for by-election of ward members in Kullu will start from February 8.

Kullu News: वार्ड सदस्यों के उपचुनाव के लिए आठ से होगा नामांकन

Tue, 30 Jan 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 30 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nomination for by-election of ward members in Kullu will start from February 8.
कुल्लू। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के वार्ड सदस्य उपनिर्वाचन के लिए आठ फरवरी से नामांकन किया जा सकता है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत मौहल के वार्ड मौहल-दो, विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत भालसी के खनोटा, विकास खंड भुंतर की ग्राम पंचायत कसोल और ग्राहण-एक में उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के लिए उम्मीदवार आठ, नौ और 12 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को जाएगी। 15 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद उम्मीदवारों की सूची और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। मतदान केंद्रों का प्रकाशन आठ फरवरी या इससे पूर्व होगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 25 फरवरी सुबह 08:00 से शाम 04:00 बजे तक होगा। मतदान की समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed