फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No staff in Kullu Hospital

ओपीडी और दाखिल मरीज एक डॉक्टर के हवाले

Sat, 28 Nov 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 28 Nov 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
No staff in Kullu Hospital

जिला क्षेत्रीय अस्पताल में स्टाफ की कमी का खामियाजा यहां इलाज करवाने पहुंच रहे मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। हालत यह है कि यहां कुछ रोगों का एक-एक स्पेशलिस्ट है। इसके चलते इनको पहले दाखिल मरीजों को चेक करना पड़ता है, उसके बाद वे ओपीडी में बैठते हैं। इससे मरीजों को ओपीडी के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला अस्पताल में कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति सहित पांगी क्षेत्रों से सैकड़ों लोग यहां इलाज करवाने पहुंचते हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या घटने से जहां मरीजों को दिक्कत हो रही है, वहीं अस्पताल प्रबंधन को भी डॉक्टरों की संख्या घट जाने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या पहले 37 थी, जो अब घटकर महज 27 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाईडी शर्मा ने कहा कि अस्पताल में पहले के मुकाबले स्टॉफ काफी कम हो गया है। दस डॉक्टर कम होने से मरीजों के इलाज करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। शिशु रोग विभाग में एक ही डॉक्टर बच्चों का इलाज कर रहा है।
विज्ञापन


ईएनटी और स्किन के डॉक्टर भी एक-एक हैं। इसके अलावा हड्डी रोग के जहां पहले चार डॉक्टर थे, अब सिर्फ दो रह गए हैं। जनरल एमबीबीएस डॉक्टरों की संख्या भी घटकर पांच रह गई है। उन्होंने कहा कि एक विभाग में एक ही डॉक्टर होने के कारण डॉक्टर को पहले राउंड पर जाना पड़ता है, उसके बाद ही ओपीडी में मरीजों को चेक करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के खाली पदों को भरने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed