फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No SC-ST family, yet ward reserved

एससी-एसटी परिवार नहीं, फिर भी वार्ड आरक्षित

Mon, 20 Sep 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
No SC-ST family, yet ward reserved
कुल्लू। एससी-एसटी और अन्य आरक्षित परिवार नहीं है, फिर भी वार्ड को आरक्षित कर दिया है। जिले की कुछ पंचायतों में उपचुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर ने कई उम्मीदवारों के सपनों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

कई जगह पर रोस्टर लोगों के लिए अच्छा साबित हो रहा है। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत न्यूल का वार्ड नंबर तीन सुजेहणी इस बार अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। हालांकि सुजेहणी वार्ड के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध जताते हुए उपायुक्त कुल्लू को शिकायतपत्र सौंपा है और रोस्टर में की गई गलती को सुधारने की मांग की। हैरानी की बात यह है कि इस वार्ड में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग तक का एक भी परिवार या निवासी नहीं है। इसके बावजूद वार्ड को आरक्षित रखा गया है। इसके चलते दूसरे वार्ड के एक उम्मीदवार ने नामांकन भरा है। ऐसे में यह उम्मीदवार लोगों के विरोध के बावजूद निर्विरोध चुना जाएगा। ग्रामीण दीना नाथ ने कहा कि चुनाव आयोग ने ऐेसा वार्ड अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया है, जिसमें एक भी निवासी इससे संबंधित नहीं है। ग्रामीणों ने रोस्टर जारी होते ही इसका विरोध किया था। लेकिन उनकी मांग को दरकिनार किया गया है। इस दौरान केशव राम, सेसराम, रमेश, हीरामणि, पार्वती, दुर्गा देवी, हीरा देवी, देवकला, लता देवी, ढाली देवी, ऋषिता, भगत राम, प्रीतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed