फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nitin won gold medal in mixed martial arts

Kullu News: नितिन ने मिक्स मार्शल आर्ट में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Nitin won gold medal in mixed martial arts
लाहौल के नितिन से रामपुर में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट में गोल्ड मेंडल जीतने पर।-पाठक
चार महीने की कोचिंग लेने के बाद मिला मुकाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। सिस्सू पंचायत के लवरंग गांव के नितिन ने 80 किलोग्राम भार वर्ग के मिक्स मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक जीता है।
चार महीने की कोचिंग हासिल करने के बाद नितिन रामपुर बुशहर में हुई राष्ट्रीय यूएफसी चैंपियनशिप के मिक्स मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल जीतने में सफल हुए। इतने कम समय के प्रशिक्षण के बाद स्वर्ण पदक जीतना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। नितिन के परिवार सहित तोदचे गांव, सिस्सू पंचायत और लाहौल-स्पीति में खुशी का माहौल है। नितिन वर्तमान में कुल्लू कॉलेज में अध्ययन कर रहे हैं। नितिन ने सातवीं से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा भारत-भारती स्कूल कुल्लू से की है। माता इलावंती गृहिणी हैं। पिता राजेंद्र सिंह एसएसबी में कार्यरत हैं।

नितिन ने जीत का श्रेय कोच भीम सिंह और माता-पिता को दिया है। नितिन ने कहा कि कोच भीम सिंह की देखरेख में उन्होंने चार महीने का प्रशिक्षण लिया। उनका लक्ष्य भारतीय सेना में शामिल होना और यूएफसी चैंपियन बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed