फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nirmala becomes Zilla Parishad member from Sissu ward

Kullu News: सिस्सू वार्ड से निर्मला बनी जिला परिषद सदस्य

Tue, 01 Oct 2024 05:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Nirmala becomes Zilla Parishad member from Sissu ward
अपनी प्रतिद्वंद्वी सरिता को 354 मतों से दी मात, सुबह 9 बजे शुरू हुई मतगणना
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के जिला परिषद वार्ड सिस्सू में हुए उपचुनाव में निर्मला देवी 354 मतों से विजयी हुई हैं। रविवार को हुए मतदान के बाद सोमवार सुबह वोटों की गिनती की गई। इसमें निर्मला देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सरिता देवी को पराजित किया। सोमवार सुबह 9:00 बजे मतगणना शुरू हुई। दोपहर बाद चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। जिला परिषद सदस्य की उम्मीदवार निर्मला देवी को 794 मत जबकि दूसरी उम्मीदवार सरिता को 440 मत पड़े। निर्मला देवी को 354 मतों से विजय घोषित किया गया। सिस्सू वार्ड से पहले वर्तमान में विधायक अनुराधा राणा जिला परिषद सदस्य थीं। अनुराधा राणा के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके बाद उप चुनाव करवाए गए।

रिटर्निंग अधिकारी (जिला परिषद) एवं एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने बताया कि मान्य मतों की कुल संख्या 1234 रही। अस्वीकृत मतों की कुल संख्या 5 रही। उन्होंने कहा कि आठ मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। मतों की गणना का कार्य सुबह 9 बजे से आरंभ किया गया। चुनाव में जीत मिलने के बाद सिस्सू वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य निर्मला देवी को बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed