फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Nine kiosks burnt to ashes in Rangri, cylinders also burst

Kullu News: रांगड़ी में नौ खोखे जलकर राख, सिलिंडर भी फटे

Fri, 01 Sep 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 01 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nine kiosks burnt to ashes in Rangri, cylinders also burst
मनाली के रांगड़ी में लगी आग को बुझाने में जुटे फायर के कर्मी।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी में कूड़ा संयंत्र के सामने नेपाल मूल के लोगों के आशियानों में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। अग्निकांड में लकड़ी से निर्मित नौ खोखे घरेलू सामान समेत जलकर राख हो गए हैं। सेब के फलदार पेड़ों को भी नुकसान हुआ है। अग्निकांड में 28 लाख से अधिक के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया गया है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। प्रशासन ने पीड़ितों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रांगड़ी में ठाकुर दास निवासी छियाल के सेब के बगीचे में नेपाल मूल के करीब 45 लोग रह रहे हैं। लकड़ी के खोखे बनाकर यहां पर आठ परिवार और 12 अन्य मजदूर भी रहते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख अफरा तफरी मच गई। खोखों में रखे गैस सिलिंडर फट गए। जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फटने से आग और फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मनाली से तीन दमकल वाहन तुरंत मौके पर भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सभी खोखे जलकर राख हो गए थे। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। आग से लगभग 28 लाख का नुकसान हुआ है। साथ लगती 50 लाख की संपत्ति बचाई गई। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने स्वयं मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को फौरी राहत, राशन और तिरपाल मुहैया करवाए गए हैं। नुकसान का सही आकलन करने के लिए राजस्व विभाग को आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed