{"_id":"68bdb4c16e0b65b703054704","slug":"nh-will-be-open-for-two-hours-from-kullu-to-patlikuhal-kullu-news-c-89-1-ssml1012-156506-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू से पतलीकूहल तक दो घंटे के लिए खुलेगा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू से पतलीकूहल तक दो घंटे के लिए खुलेगा एनएच
Sun, 07 Sep 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। पिछले दिनों बाढ़ के बाद कुल्लू से लेकर मनाली तक एनएच तीन क्षतिग्रस्त हुआ है। अभी तक हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए मनाली तक बहाल नहीं हो पाया है। हालांकि अब कुल्लू से लेकर पतलीकूहल तक दो घंटों के लिए एनएच को खोला जाएगा।
शिरढ़ रिजार्ट से लेकर डोहलूनाला के बीच हाईवे क्षतिग्रस्त है। ऐसे में रात को 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक इस पेच में वाहनों को छोड़ा जाएगा। रविवार को भी एनएच को बहाल करने में मशीनरी लगी रही। एनएच बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर मौसम साफ रहता है तो एनएच अथॉरिटी को काम करने में आसानी होगी। जल्द एनएच मनाली तक बहाल हो सकता है। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि कुल्लू से पतलीकूहल के बीच दो घंटे के लिए हाईवे को खोला जाएगा। जैसे-जैसे हाईवे दुरुस्त होगा, वाहनों के समय को बढ़ाया जाएगा। संवाद