फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   New president will be elected in Nagar Panchayat Bhuntar

Kullu News: नगर पंचायत भुंतर में नया चुना जाएगा अध्यक्ष

Tue, 27 Aug 2024 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
New president will be elected in Nagar Panchayat Bhuntar
निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ चार पार्षदों की ओर से लाया गया प्रस्ताव हुआ पारित
विज्ञापन

बैठक में शामिल हुए सात में चार पार्षद, सदर एसडीएम भी रहे मौजूद
................
नगर पंचायत भुंतर में नया चुना जाएगा अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर में अध्यक्ष पद पर अब नए चेहरे की नियुक्ति होगी। निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ चार पार्षदों की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया है। मंगलवार को नगर पंचायत भुंतर में एसडीएम सदर विकास शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक रखी गई थी।
इसमें सभी पार्षदों काे बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया था। उपायुक्त को निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपने वाले पार्षदों में वार्ड नंबर सात की पार्षद रविंद्रा डोगरा, नगर पंचायत भुंतर के उपप्रधान अजय किशोर, वार्ड नंबर तीन के पार्षद दिनेश शर्मा और वार्ड नंबर पांच के पार्षद पवन कुमार ही बैठक में शामिल हुए। सुबह 11:00 बजे बैठक का समय निर्धारित किया गया था, बावजूद अन्य पार्षदों को कुछ और समय दिया गया।
विज्ञापन

कोरम पूरा होने के चलते अविश्वास प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया। अब नगर पंचायत भुंतर में अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली हो गई है। अध्यक्ष पद की कुर्सी पर अब नए चेहरे की तैनाती होगी। नया चेहरा कौन होगा, इसको लेकर अभी से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 15 दिन पहले चार पार्षदों ने उपायुक्त काे नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था, इसके बाद उपायुक्त ने एसडीएम सदर को इसमें नियमों के तहत प्रक्रिया पूरी करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि भुंतर नगर पंचायत का अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है। सरकार से नए अध्यक्ष पद को नियुक्त करने की स्वीकृति मिलने के बाद नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। कम से कम 72 घंटे और अधिकतम 15 दिनों के अंदर नए अध्यक्ष का नियुक्त होना जरूरी है।



...
निवर्तमान अध्यक्ष ने सौंप दिया था इस्तीफा
अविश्वास प्रस्ताव के कुछ दिनों बाद ही नगर पंचायत भुंतर की निवर्तमान अध्यक्ष मीना ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया था। इसे एसडीएम सदर की ओर से उच्च अधिकारियों को भी सौंप दिया गया था। हालांकि प्रक्रिया 27 अगस्त को होनी थी, जिसके तहत नगर पंचायत में बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed