फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Neelkanth Valley team reaches the final after defeating Friends Eleven.

Kullu News: फ्रेंड्स इलेवन को हराकर फाइनल में पहुंची नीलकंड वैली की टीम

Tue, 06 Oct 2026 10:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Neelkanth Valley team reaches the final after defeating Friends Eleven.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। शहीद तंजिन छुलटिम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में नीलकंठ वैली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंड्स इलेवन को 23 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। नीलकंठ वैली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 131 रन बनाए। जवाब में फ्रेंड्स इलेवन की टीम 17.2 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

नीलकंठ वैली की जीत में कबीर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 38 गेंदों पर 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में महज 18 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल के अवसर पर ग्राम पंचायत छिमरत की प्रधान रंजन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। नीलकंठ वैली के पहली बार फाइनल में पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खासा उत्साह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed