{"_id":"a60fc85ca25f074aa15e40cf7dcc2fd9","slug":"need-helicopter-in-lahaul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौलवासियों को हेलीकॉप्टर का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौलवासियों को हेलीकॉप्टर का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
Updated Tue, 29 Dec 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद होने के बाद अब कई लोग हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग जान जोखिम में डाल कर वाया किश्तवाड़ के रास्ते सफर कर रहे हैं। उधर, कुल्लू में हेलीकॉप्टर बुकिंग कार्यालय में गत 26 दिसंबर से सीट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक चार दिन के भीतर करीब 197 यात्रियों ने हेलीकॉप्टर सीट बुकिंग के लिए आवेदन किए हैं। कुल्लू कार्यालय ने इसकी सूची उपायुक्त लाहौल-स्पीति को प्रेषित कर दी है। अब डीसी कार्यालय इस सूची के आधार पर लाहौल-स्पीति के विभिन्न हेलीपैडों के लिए उड़ानों को लेकर मांग भेजेगी।
विज्ञापन
कुल्लू कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक लालचंद ने बताया कि स्तींगरी के हेलीपैड के लिए अब तक 46 ऑफिशियल और 46 नॉन आफिशियल उड़ानों के लिए आवेदन मिले हैं। उदयपुर 12 ऑफिशियल, 20 नॉन आफिशियल, तांदी डाइट 1 ऑफिशियल 22 नॉन आफिशियल, सिस्सू 10 नॉन आफिशियल, रावा 1 नॉन आफिशियल, बारिंग 3 आफिशियल, 15 नॉन आफिशियल, तिंदी दो आफिशियल, तिंगरेट 1 नॉन अफिशियल, जिस्पा 1 नॉन आफिशियल और चौखंग हेलीपैड के लिए 1 नॉन आफिशियल कैटेगरी में आवेदन मिले हैं। उड़ान समिति के प्रभारी योगराज धीमान ने बताया कि कुल्लू से लाहौल के विभिन्न हेलीपैडों के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों के आवेदन मिलना अभी जारी हैं। उन्होंने बताया कि कुल्लू कार्यालय में हर दिन मिलने वाले आवेदनों की सूची उपायुक्त कार्यालय केलांग को भेजी जा रही है। डीसी लाहौल आगे इस सूची को जीएडी के साथ जनतजातीय विकास विभाग को भेजते हैं। हालांकि, अभी तक उड़ानों को लेकर कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। इधर, लाहौल स्पीति भाजपा के नेता जवाहर शर्मा ने राज्य सरकार से मांग की है कि घाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को तत्काल शुरू की जाए।
विज्ञापन