{"_id":"62642c5ba1f68f7bf31db597","slug":"navodaya-school-entrance-exam-on-30-kullu-news-sml4065370187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा 30 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि यह परीक्षा 10 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 3568 परीक्षार्थी नामांकित हैं।
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं, जिसे अभ्यर्थी अपने पंजीकरण नंबर की सहायता से ऑनलाइन और अपने खंड के प्राथमिक शिक्षा अधिकारी या संबंधित पाठशाला, जहां से पांचवीं की कक्षा की पढ़ाई की हो, उससे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि अपने प्रवेश पत्र की प्रति को अध्ययनरत पांचवीं कक्षा के मुख्याध्यापक से हस्ताक्षरित करवाकर परीक्षा केंद्र में आएं। प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र में जमा कर लिया जाएगा। इसकी छायाप्रति भविष्य के लिए अपने पास रख सकते हैं। इसमें अंकित नियमों एवं निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनका पालन करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी जेएनवी की वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है।