फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Naggar winner in Vollyball

वॉलीबाल में नग्गर-2 ने कुल्लू-1 को हराया

Mon, 21 Sep 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 21 Sep 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
Naggar winner in Vollyball

ढालपुर मैदान में राजीव गांधी खेल अभियान के तहत 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की तीन दिवसीय जिला ग्रामीण खेल प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को जिला के पांच ब्लॉकों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए।

विज्ञापन


छात्र वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नग्गर-2 और कुल्लू-1 खंड की टीम के बीच खेला गया। इसमें नग्गर-2 ने बाजी मारी। दूसरा मुकाबला निरमंड और आनी-2 के बीच हुआ। इसमें आनी-2 की टीम जीती। तीसरा मुकाबला कुल्लू-2 और बंजार-2 के बीच हुआ। इसमें बंजार-2 ने बाजी मारी। कबड्डी का पहला मैच बंजार-1 और आनी के बीच हुआ। इसमें बंजार-1 ने जीत हासिल की। छात्रा वर्ग कबड्डी का पहला मुकाबला आनी-1 और नग्गर-1 के बीच हुआ।
विज्ञापन


इसमें आनी-1 ने बाजी मारी। दूसरा मुकाबला नग्गर-1 और निरमंड के बीच खेला गया। इसमें निरमंड प्रथम रहा। तीसरा मैच नग्गर-2 और कुल्लू-2 के बीच हुआ, जिसमें नग्गर-2 ने बाजी मारी। छात्र वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता में नग्गर-1 ने कुल्लू-1 को हराया। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed