फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Naggar Castle closed for tourists for two years

Kullu News: पर्यटकों के लिए दो साल तक नग्गर कैसल के दरवाजे बंद

Thu, 20 Feb 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Naggar Castle closed for tourists for two years
मनाली के नगर कैसल का फोटो।-संवाद
राष्ट्रीय धरोहर का पर्यटन विभाग करवाएगा जीर्णोद्धार, 12 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

राजा सिद्ध सिंह ने 500 साल पहले किया था नग्गर कैसल का निर्माण

संजय ठाकुर
पतलीकूहल (कुल्ल)। रियासतकाल में 500 साल पुराना ऐतिहासिक नग्गर कैसल दो वर्षों तक सैलानियों के लिए बंद रहेगा। पर्यटन विभाग इसके जीर्णोद्धार का कार्य कर रहा है। इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैसल में विश्व स्तरीय हेल्थ सेंटर, जिम और पार्किंग की सुविधा होगी। ऐतिहासिक धरोहर के मूल ढांचे से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।
नग्गर कैसल का निर्माण 500 पूर्व राजा सिद्ध सिंह ने करवाया था। दो सौ साल पहले इसे राजा ज्ञान सिंह ने अंग्रेजों को बेच दिया था। ब्रिटिश शासन के दौरान जब कुल्लू को कांगड़ा जिले में शामिल किया गया, तब नग्गर कैसल को असिस्टेंट कमिश्नर का समर कोर्ट (ग्रीष्मकालीन अदालत) बनाया गया था। 1905 में आए विनाशकारी भूकंप को भी इस ऐतिहासिक धरोहर ने झेला और आज भी मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार नग्गर कैसल की अनूठी काष्ठकुणी शैली और उत्कृष्ट वास्तुकला के कारण यह बर्फ, बारिश और भूकंप के प्रकोप को झेलते हुए भी पांच शताब्दियों से सुरक्षित है। आईआईटी रुड़की के आर्किटेक्चर विभाग ने भी इस पर रिसर्च की है। बिना सीमेंट और लोहे की एक भी कील का प्रयोग न होने के बावजूद यह कैसल ज्यों का त्यों टिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राष्ट्रीय धरोहर और बॉलीवुड की पसंदीदा लोकेशन
कुछ दशक पहले नग्गर कैसल को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा मिला है। यह कैसल कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भी पसंदीदा स्थल रहा है। यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी पसंदीदा भ्रमण स्थल रहा है।

--
एशिया डेवलपमेंट बैंक की सहायता से नग्गर कैसल के जीर्णोद्धार पर करीब 12 करोड़ खर्च किए जाएंगे। दो साल तक नग्गर कैसल सैलानियों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान इसके ऐतिहासिक और मूल ढांचे से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
- सुनयना शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed