{"_id":"65ad4dd98fc506e610079054","slug":"n-barshaini-the-girls-gathered-applause-for-their-dance-kullu-news-c-89-1-ssml1015-15352-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बरशैणी में छात्राओं ने नाटी पर बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बरशैणी में छात्राओं ने नाटी पर बटोरीं तालियां
Sun, 21 Jan 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के बरशैणी स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं।-संवाद
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरशैणी में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रधानाचार्य लालमन ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और लघुनाटकों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने कुल्लवी परिधान पट्टू, धाटू और चंद्रहार पहनकर कुल्लवी नाटी पेश कर खूब तालियां बटोरीं।
मुख्यातिथि शांति लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि आधुनिक युग में विद्यार्थियों को विद्यालय में हर सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने शैक्षणिक, खेलों और प्रतियोगी स्पर्धा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
...
इन्हें मिला सम्मान
विद्यार्थियों में तनवी, निहीता, अंजना ठाकुर, दक्ष, अंकिता शर्मा, गुनगुन, रोहित कुमार, कृतिका, महिमा देवी, विनोद, पार्थ नाग, दिव्या, कृतिका, भुवनेश्वरी, मनजीत सिंह, सेजन, भानू ठाकुर, गीतांजलि, मनीषा, नताशा ठाकुर, मल्लिका, पायल और लीना को सम्मानित किया गया। 12वीं में मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के लिए मल्लिका तथा 10वीं से भुवनेश्वरी को सम्मानित किया गया।