फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Municipal Council Kullu is preparing to increase the rent of shops

Kullu News: दुकानों का किराया बढ़ाने की तैयारी में नगर परिषद कुल्लू

Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council Kullu is preparing to increase the rent of shops
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू की दुकानों में ढाई दशक से सस्ते किराये पर कारोबार करने वाले दुकानदारों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। नगर परिषद कुल्लू ने इन दुकानों का किराया बढ़ाने की योजना बना ली है, जिसे जल्द लागू करने की तैयारी है। ऐसे में अब इन दुकानदारों को बढ़ा हुआ किराया देना होगा अन्यथा उन्हें दुकानें खाली करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले भी कई बार नगर परिषद ने इन दुकानों का किराया बढ़ाने का प्रयास किए थे, लेकिन सिरे नही चढ़ पाए थे। मगर अब नगर परिषद ने बैठक में सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है। लिहाजा इस योजना के सिरे चढ़ने से अब ऐसे दुकानदारों पर गाज गिराना तय माना जा रहा है, जो नगर परिषद को कई सालों से किराया भी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि कुल्लू शहर के 11 वार्डों में नगर परिषद की कुल 182 दुकानें हैं। दुकानदार बेहद कम किराये पर दुकानों का संचालन कर रहे हैं। मगर अब नगर परिषद किराये में संशोधन करेगी और दोबारा किराया निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की अधिकतर दुकानें जिला की मुख्य सड़क (एमडीआर) के किनारे या फिर मुख्य बाजारों में स्थित हैं। मगर इन दुकानों का किराया प्राइम लोकेशन में होने के बावजूद महज 303 से 3,000 रुपये तक है। इन दुकानों के आसपास की अन्य दुकानों का किराया 14,000 से 25,000 रुपये के बीच है।

नगर परिषद कुल्लू के पास कहने को 182 दुकानें हैं, लेकिन इनसे न के बराबर राजस्व प्राप्त हो रहा है। ऐसे में आय को बढ़ाने के लिए दुकानों के किराये में संशोधन किया जाएगा। नए निर्धारित किराया दुकानदारों से लिया जाएगा। बाकायदा इसके लिए दुकानदारों को नगर परिषद की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे।

-अनुभव शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed