फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Movement of people started from the old foot bridge in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में पुराने पैदल पुल से शुरू हुई लोगों की आवाजाही

Sun, 10 Aug 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 10 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Movement of people started from the old foot bridge in Bhuntar
लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कर किया तैयार
विज्ञापन

ब्यास नदी की बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था पुल

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में पुराने पैदल पुल से लोगों की आवाजाही सप्ताह बाद शुरू हो गई है। ब्यास नदी की बाढ़ में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
पारला भुंतर और मेन बाजार भुंतर के बीच आवाजाही के लिए लोगों को बैली ब्रिज होकर जाना पड़ रहा थी। पैदल पुल से आवाजाही शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। खासकर मेन बाजार भुंतर और पुराना भुंतर के व्यापारियों को भी घाटा नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन




पिछले दिनों ब्यास नदी में बाढ़ आने के बाद मेन बाजार की तरफ पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने भुंतर पुराने पैदल पुल का निरीक्षण किया था। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जैसे ही ब्यास नदी में पानी का जलस्तर कम हुआ तो लोक निर्माण विभाग ने पुराने पैदल पुल को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। करीब चार दिन तक चले काम के बाद शनिवार को कार्य पूरा हुआ। पुराने पैदल पुल से लोगों की दिनभर आवाजाही रहती है। शहरवासी मोहन लाल, प्रीतम सिंह और रवि ने कहा कि पुराना पैदल बंद होने से लोगों को दिक्कतें आ रही थीं। लोगों को विकल्प के तौर पर एक किलोमीटर दूर बैली ब्रिज का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। अब पुराना पैदल पुल दुरूस्त होने के बाद मेन बाजार भुंतर से पारला भुंतर लोग महज एक मिनट में पहुंच सकेंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि भुंतर के क्षतिग्रस्त पुराने पैदल पुल को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed