फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Most apples reached Khegsu Mandi

खेगसू मंडी में पहुंचा सबसे अधिक सेब

Fri, 27 Aug 2021 09:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Most apples reached Khegsu Mandi
कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में सेब लेकर पहुंचे बागवान। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू की सब्जी मंडियों में अब तक सेब के करीब आठ लाख बॉक्स पहुंच चुके हैैं। मंडियों में सेब का करोड़ों का कारोबार हुआ है। आनी की खेगसू मंडी जिले में टॉप पर रही है। खेगसू मंडी में सबसे अधिक सेब बॉक्स आए हैं। खेगसू मंडी में चार लाख से अधिक बॉक्स आए, जबकि जिला मुख्यालय स्थित अखाड़ा बाजार की सब्जी मंडी में सबसे कम सेब कारोबार हुआ है। अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी में सेब बॉक्स की संख्या एक हजार से अधिक नहीं जा पाई है। यह मंडी अब सिर्फ सब्जियों तक ही सीमित रह गई है।
विज्ञापन

सेब के लिहाज से बंदरोल और पतलीकूहल सब्जी मंडी बागवानों की पहली पसंद बन गई है। बागवान दिल्ली भेजने की बजाय इन दोनों मंडियों में सेब बेच रहे हैं। बंदरोल सब्जी मंडी में एक लाख 55 हजार सेब बॉक्स, जबकि पतलीकूहल सब्जी मंडी में भी 1 लाख 45 हजार से अधिक सेब बॉक्स आए। जिले के प्रवेश द्वार स्थित सब्जी मंडी भुंतर में अब तक सिर्फ सेब की 55 हजार पेटियां पहुंची हैं। सब्जी मंडी बंजार में यह संख्या करीब दस हजार तक है। सब्जी मंडी शाट में सेब के 11500 बॉक्स और मनाली स्थित चौरीबिहाल सब्जी मंडी में 2555 बॉक्स आए। निरमंड की सब्जी मंडी में अभी तक महज साढ़े तीन हजार से अधिक सेब बॉक्स ही बिके हैं। हालांकि कोरोना के बीच बागवान अधिकतर सेब स्थानीय सब्जी मंडियों में ही बेच रहे है। उधर, इस संबंध में कृषि उपज एवं विपणन समिति कुल्लू व लाहौल-स्पीति के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि इन दिनों सेब सीजन चरम पर हैं। जिले की विभिन्न मंडियों में प्रतिदिन सेब के सैकड़ों बॉक्स आ रहे हैं।
विज्ञापन

1500 रुपये तक बिका सेब बॉक्स
सब्जी मंडियों में सबसे महंगा सेब आनी की खेगसू मंडी में बिका है। यहां सेब का बॉक्स 1500 रुपये तक बिका। भुंतर, पतलीकूहल और बंजार में अधिकतम दाम 1100, बंदरोल में 1400 रुपये, शाट और कुल्लू में 1000 रुपये, जबकि मनाली की चौरीबिहाल मंडी में अधिकतम भाव 900 रुपये रुपये पेटी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed