फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   More than four lakh tourists reached Manali in May

Kullu News: मनाली में मई में पहुंचे चार लाख से अधिक पर्यटक

Fri, 14 Jun 2024 05:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 14 Jun 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
More than four lakh tourists reached Manali in May
पिछले साल की अपेक्षा बढ़ी पर्यटकों की संख्या
विज्ञापन

वीकेंड में फिर पर्यटकों की भीड़ जुटने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में इस साल पर्यटकों का मेला लगा हुआ है। मई महीने में लगभग 60 हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। इसमें चार लाख से अधिक पर्यटकों के मनाली पहुंचने का अनुमान है।
पिछले साल यह आंकड़ा लगभग 57 हजार था। जून महीने में भी अब तक करीब 40 हजार वाहन मनाली पहुंचे। मनाली का पर्यटन कारोबार इस साल यौवन पर चल रहा है। लोकसभा चुनाव के बावजूद मनाली में पर्यटकों की संख्या ठीक ठाक रही है। मनाली के तमाम पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो इन दिनों मनाली में हर रोज 3000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। वीरवार से शुक्रवार सुबह तक 3100 के करीब वाहन यहां पहुंचे। शनिवार को मनाली में भीड़ जुटने की उम्मीद है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि मई महीने में 60 हजार वाहन मनाली पहुंचे। जून में अब तक का आंकड़ा 40 हजार पहुंच गया है। मणिकर्ण, तीर्थन, बिजली महादेव, जलोड़ी दर्रा, रोहतांग दर्रा सैलानियों से गुलजार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed