{"_id":"672e3ba7631bfcf3130229d4","slug":"mockdrill-earthquake-hits-lahaul-six-people-trapped-4-injured-due-to-landslide-kullu-news-c-89-1-ssml1015-134382-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मॉकड्रिल... लाहौल में आया भूकंप, छह लोग फंसे, भूस्खलन होने से 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मॉकड्रिल... लाहौल में आया भूकंप, छह लोग फंसे, भूस्खलन होने से 4 घायल
Fri, 08 Nov 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
रिहर्सल--केलांग में भूकंप और भूस्खलन की घटना पर आधारित मॉक ड्रिल के दौरान बचाव कार्य में जुटे
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में शुक्रवार को भूकंप के साथ भूस्खलन हुआ। भूकंप के कारण छह लोग एक क्षतिग्रस्त भवन के भीतर फंस गए। एक नाले में हुए भूस्खलन के कारण चार लोग घायल हो गए।
भूकंप और भूस्खलन के कारण घाटी में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें एकाएक हरकत में आईं और भूकंप में फंसे लोगों के साथ अन्य घायलों के इलाज का कार्य शुरू हुआ।
शुक्रवार को जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान भूकंप और भूस्खलन की घटना पर आधारित मॉक ड्रिल करवाई गई। इसके लिए दो परिदृश्य तैयार कर ओल्ड पुलिस लाइन में भूकंप से क्षतिग्रस्त भवन में छह लोगों के अंदर फंसे होने तथा शक्स नाले में भूस्खलन की घटना होने पर चार घायल लोगों को राहत पहुंचाने और सड़क, बिजली, पानी बहाल करने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
घटना में सुबह 11:00 बजे ओल्ड पुलिस लाइन में भूकंप आने पर छह लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना प्रशासन को मिलती है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंचती है। मुश्किल हालात होने पर एनडीआरएफ की टीम को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। अंदर फंसे दो मृतकों और चार घायलों को निकाला गया। टीमों ने दो घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। दो को मौके पर उपचार दिया गया। मृतकों के परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार की आर्थिक सहायता दी गई।
एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए बेहतर तालमेल जरूरी है। बचाव अभियान सभी एजेंसियों के सहयोग से ही संभव होता है। मॉकड्रिल बहुत महत्वपूर्ण है। वास्तविक आपदा की स्थिति आने पर इससे निपटने की तैयारियों को परख पाते हैं। एनडीआरएफ, पुलिस, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य, जलशक्ति, होमगार्ड, लोक निर्माण, राजस्व विभाग तथा विद्युत बोर्ड ने आपसी समन्वय से मॉक ड्रिल में बचाव अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।
इस दौरान एनडीआरएफ सहायक कमांडेंट संतोष, इंस्पेक्टर जीडी नीरज भारती, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास विभाग मनोज, तहसीलदार रमेश, थाना प्रभारी केलांग ज्वाला सिंह उपस्थित रहे।
--