{"_id":"67179ee64b3012add002d7ec","slug":"mock-test-of-children-taken-in-dhalpur-kullu-news-c-89-1-ssml1015-133366-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर में लिया बच्चों का मॉक टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर में लिया बच्चों का मॉक टेस्ट
विज्ञापन
ओएमआर शीट भरने की तकनीक भी सिखाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की ओर से ढालपुर में विद्यार्थियों का लाइव परख मॉक टेस्ट लिया गया। इस दौरान कक्षा तीसरी, छठी और नौवीं के विद्यार्थियों को ओएमआर शीट भरने की तकनीक भी सिखाई गई। रियल टाइम ओएमआर शीट की स्कैनिंग भी गई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि विद्यार्थी परख टेस्ट के दौरान कोई गलती न कर पाएं। इसके अलावा विद्यार्थियों के अभिभावकों को डाइट की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एवं डाइट कुल्लू के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि लाइव परख टेस्ट से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को जांचा गया। इसमें तीन कक्षाओं तीसरी, छठी और नौवीं के विद्यार्थियों को लिया गया था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में डाइट की ओर से दो स्टॉल स्थापित किए गए थे। इसके माध्यम से डाइट और समग्र शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्टाॅलों का निरीक्षण कर समग्र शिक्षा और डाइट के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि स्टॉल पर स्कूल गोद लेने, निपुण भारत मिशन, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, ओएमआर शीट भरने, प्री-प्राइमरी सेक्शन की जानकारी अभिभावकों और विद्यार्थियों को दी गई। संवाद