{"_id":"690e23dfeaba2ddf5b0d733f","slug":"mobile-shops-and-booking-counters-will-no-longer-be-seen-in-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1015-161084-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में अब नहीं दिखेंगी चलती फिरती दुकानें और बुकिंग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में अब नहीं दिखेंगी चलती फिरती दुकानें और बुकिंग काउंटर
Fri, 07 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
मनाली में बैठक के बाद पर्यटन कारोबारी।-संवाद
मालरोड पर गोल गप्पे, गुलाब जामुन और पान बेरोकटोक बेचने वालों पर भी कसेगा शिकंजा
अनैतिक गतिविधियों पर प्रशासन और पुलिस विभाग करेंगे कानूनी कार्रवाई
एसडीएम के साथ पर्यटन कारोबारियों की बैठक में लिए गए कई निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी के मालरोड में अब चलती-फिरती दुकानें नहीं लगेंगी। न ही कोई टैक्सी आदि की बुकिंग कर सकेगा।
शुक्रवार को मनाली के पर्यटन कारोबारियों ने उपमंडल अधिकारी के साथ मनाली और मालरोड पर हो रहीं अनैतिक गतिविधियों पर गहन चर्चा की। गौरतलब है कि मालरोड पर मालिश करने वाले, गोल गप्पे, गुलाब जामुन और पान बेरोकटोक बेचे जाते हैं जिनका पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग में भी नहीं है। टैक्सी, वोल्वो, होटल, साइट सीन के पैकेज बेचने वाले पर्यटन विभाग में पंजीकृत नहीं हैं। नकली चश्मे, मोबाइल चार्जर और अन्य सामान चलते-फिरते बेचा जाता है। इस तरह की सभी अनैतिक गतिविधियों पर प्रशासन और पुलिस विभाग कानूनी कार्रवाई करेंगे।
बैठक में लाइफलाइन एनजीओ के अध्यक्ष गौतम ठाकुर, इकबाल शर्मा, राजेंद्र सिंह नेगी, मनाली होटल एसोसिएशन से रोशन ठाकुर, व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, महासचिव रजनीश, हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के अध्यक्ष राजा ठाकुर, हिमाचल ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरालाल, मनाली लग्जरी कोच बस यूनियन के प्रधान कपिल ठाकुर, वोल्वो बस यूनियन मनाली के संजीव तलवार ने प्रशासन के साथ यह तय किया कि मालरोड और आसपास कहीं भी ऐसी अनैतिक और गैर कानूनी गतिविधियों को हटाने में सहयोग करेंगे। इससे मनाली के पर्यटन की बदनामी नहीं होगी। सभी स्टेक होल्डर्स में एक एसओपी तैयार करने पर सहमति बनी जिससे मालरोड पर अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि मालरोड में अवैध कार्य करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
--