{"_id":"7df13c01093213927d76c36d26bcd1e2","slug":"mita-first-in-musical-chair-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में मीता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में मीता अव्वल
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी विकास संघ की ओर से भुट्टी में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ पर हुई प्रतियोगिता की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने की। खेलकूद प्रतियोगिता में कुल्लू खंड की विभिन्न सहकारी सभाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान कबड्डी, रस्साकशी तथा म्यूजिकल चेयर रेस करवाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि मनुष्य के बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। हर खिलाड़ी को एक लक्ष्य को सामने रख कर खेलना चाहिए। इस दौरान पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता में शमशी क्रेडिट एग्रीकल्चर सोसायटी प्रथम स्थान रही, जबकि कड़ौन कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर सोसाइटी ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला कबड्डी में कड़ौन क्रेडिट एग्रीकल्चर सोसायटी प्रथम और तथा भुट्टी वीवर्स कोऑपरेटिव सोसायटी दूसरे स्थान पर रही। रस्साकशी महिला वर्ग में बड़ाग्रां महिला मंडल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भुट्टी क्रेडिट एग्रीकल्चर सोसायटी द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
पुरुष रस्साकशी प्रतियोगिता में भुट्टी वीवर्स कोऑपरेटिव सोसायटी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कड़ौन एग्रीकल्चर सोसायटी दूसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतिस्पर्धा में मीता देवी ने प्रथम, सलोनी ठाकुर ने दूसरा तथा सवित्रा देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान जिप सदस्य प्रेमलता ठाकुर, हिमबुनकर उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ठाकुर, वूूल फेडरेशन के निदेशक इंद्र सिंह ठाकुर, सुखदास नैय्यर, रोहित ठाकुर, खेलकूद समिति अध्यक्ष डोला सिंह महंत, चरणदास डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन