{"_id":"6289138ea8815476e27fd3b7","slug":"missing-youth-s-body-recovered-from-parvati-river-kullu-news-sml4095620110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव पार्वती नदी से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव पार्वती नदी से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण के कसोल स्थित चोज पुल के पास सात मई को सेल्फी लेते पार्वती नदी में बहने से लापता पर्यटक युवक का शव बरामद हुआ है। रेस्क्यू दल को मिले शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
हालांकि मणिपुर की लापता युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार पार्वती नदी में लापता पर्यटक युवक व युवती की तलाश की जा रही है। परिवार के लोगों की मौजूदगी में चल रहे रेस्क्यू अभियान में कसोल के पास ही नदी में सौरभ चौधरी निवासी आरजेड-115 सी- 2 ब्लॉक महावीर, एन ज्वाइंट पार्ट-एक, नई दिल्ली की पहचान उसके भाई ललित चौधरी ने की है। उल्लेखनीय है कि सात मई को कसोल के पास पार्वती नदी पर बने चोज पुल के पास सेल्फी लेेते समय 22 वर्षीय सौरभ चौधरी तथा मणिपुर की 25 वर्षीय नैनम का पैर फिसला और दोनों उफनती पार्वती में बह गए। तब से लेकर दोनों को कोई सुराग नहीं मिल पाया था। उनकी तलाश के लिए पुलिस के साथ स्थानीय रेस्क्यू दल व गोताखोर को उतारा गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पार्वती नदी में लापता दिल्ली के युवक का शव शुक्रवार दोपहर बाद मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।