फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Minister arrived late by one and a half hour, the meritorious waited sitting on the ground

डेढ़ घंटा देरी पहुंचे मंत्री, जमीन पर बैठ किया इंतजार

Thu, 09 Jun 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Minister arrived late by one and a half hour, the meritorious waited sitting on the ground
कुल्लू के अटल सदन में चार साल बाद लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान पहुचें मेधावी छात्र-छात्राएं औ? - फोटो : Kullu
कुल्लू। अटल सदन कुल्लू में वीरवार को लैपटॉप वितरण समारोह में अव्यवस्था का आलम दिखाई दिया। शिक्षा मंत्री समारोह में डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे, जबकि मेधावी और अभिभावक अटल सदन में जमीन पर बैठकर व खड़े होकर उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

उनके पहुंचने के बाद भी मेधावियों और अभिभावकों को कुर्सियां तक नहीं मिल पाईं। क्योंकि अटल सदन में लोगों के बैठने की क्षमता 700 के पास है, जबकि मेधावी और अभिभावक एक हजार से ऊपर थे। ऐसे में मेधावियों और अभिभावकों को समारोह में खड़ा रहना पड़ा। इनमें अधिकतर महिलाएं खड़ी रहीं, जबकि शिक्षा मंत्री मंच से अभिभावकों व मेधावियों का गुणगान करते रहे। वहीं, समारोह में पानी पिलाने की व्यवस्था भी नहीं दिखाई दी। इससे भारी परेशानी हुई। अटल सदन में वीरवार को कुल्लू और मनाली कॉलेजों और स्कूलों के 790 मेधावियों को लैपटॉप मिले, जिनका वितरण शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

मंत्री का समारोह में पहुंचने का समय लगभग 10:30 बजे था, लेकिन वे दोपहर 12:10 बजे पहुंचे। इसके बाद 20 मिनट तक मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को टोपी पहनाकर सम्मानित करने की परंपरा चली रही, लेकिन अभिभावक व मेधावी जमीन पर बैठकर व खड़े होकर बेहाल होते रहे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। अटन सदन में उपस्थित लोगों का कहना है कि पहले मंत्री देरी से पहुंचे हैं, फिर और समय बरबाद हुआ। बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं की गई, जबकि घर भी देरी से पहुंचे हैं। हालांकि, समारोह में अन्य कुर्सियां बाद भी लगाई गईं, लेकिन अभिभावक अपने बच्चों के साथ ज्यादा संख्या में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुर्सियां न मिलने के कारण कुछ अभिभावक अटल सदन के बाहर ही बैठे रहे। अधिक परेशानी दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे मेधावियों और अभिभावकों को हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed