फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Meritorious students were honored with awards

Kullu News: मेधावियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Fri, 14 Nov 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 14 Nov 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored with awards
ब्यास पब्लिक स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ब्यास पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह अटल सदन कुल्लू में मनाया गया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में आत्मन फाउंडेशन के चेयरमैन एसडी चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन विद्यार्थी के लिए सुनहरा समय होता है। इस अवधि में विद्यार्थी अगर मेहनत और परिश्रम करे तो अपना जीवन संवार सकता है।

विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें और खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लें। स्कूल की मुख्य अध्यापिका शिवानी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढी। उन्होंने सालभर की गतिविधियों का ब्यौरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। इससे पहले स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर विद्यार्थियों ने तालियां बटोरीं। रेहान, अरिका वर्मा, मनस्वी, मोहक, देवांशीश, पूरन, सोनाक्षी, स्नेहा, मानवी, निरंजना, अक्षित, वंशिका, पलक, तनुज, कार्तिक, शिवम, प्रीक्षित, गौरव, नेहा, योगेश, अंशुल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed