{"_id":"69497fb79323ee6e34050c24","slug":"meritorious-students-of-bagan-school-honored-in-annual-function-kullu-news-c-89-1-ssml1015-164717-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सालाना समारोह में नवाजे बागन स्कूल के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सालाना समारोह में नवाजे बागन स्कूल के मेधावी
Mon, 22 Dec 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां, नशे से दूर रहने का भी संदेश
सोशल मीडिया पर आधारित नाटक से मोबाइल की लत को घातक बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय बागन ने संयुक्त रूप से वार्षिक समारोह मनाया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में हुनर दिखाया।
विद्यार्थियों ने कुल्लवी संस्कृति के अलावा देश और प्रदेश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासतों से शिक्षकों, अभिभावकाें और सहपाठियों का मनोरंजन किया। सोशल मीडिया पर आधारित एक नाटक भी प्रस्तुत किया। इसमें मोबाइल की लत को युवाओं के लिए घातक बताया। यह नाटक सबको पसंद आया। शैक्षणिक, खेल और अन्य प्रतियोगी गतिविधियों में अव्वल मेधावियों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनिता मुख्यातिथि रहीं।
समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उधर, मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनिता ने कहा कि विद्यालय का शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक सभ्य नागरिक बनाने में भी बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
--
इशांत-गौरी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
इशांत और गौरी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। निकिता, साधना, प्रिया, गोरी, सारिका, अनिता, मुस्कान, सानिया, वर्षा, नव्या, प्रियंका, आराधना, वंशिका, अरुण, ज्योति, अर्चना, रोनिका, मानवी, गीतांजलि, मोनिका, लक्ष्मी, तरुणा, सुनील, पीयूष, नरेश, वैष्णवी, मीनाक्षी, अंकित, भावना, अंकुश, जय किशन, अंशिका को शैक्षणिक, खेल और अन्य प्रतियोगी गतिविधियों में अव्वल रहने पर सम्मान दिया गया।
--
एकांकी में राज्य स्तर पर पाया तीसरा स्थान
बागन गांव इस बरसात में तहस-नहस हो गया है। कई घर ढह गए हैं और कई जर्जर हालत में हैं। ग्रामीण टेंट में रह रहे हैं। बावजूद इसके विद्यालय की छात्राओं ने प्रदेश में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छात्राओं ने पहले जिला स्तरीय एकांकी प्रतियोगिता में प्रथम और फिर राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।