{"_id":"6918abdb2973a61d3e0cb6e4","slug":"meritorious-students-honored-at-annual-function-kullu-news-c-89-1-ssml1015-161738-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सालाना समारोह में सम्मानित किए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सालाना समारोह में सम्मानित किए मेधावी
Sat, 15 Nov 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब बांधा समां
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 7,100 छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल में 18वें त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव कैंब्रिज कृति का आयोजन किया जा रहा रहा है। उत्सव के पहले दिन एडीसी अश्विनी कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उत्सव का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद मंच पर विद्यार्थियों ने विविधता से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अभिभावकों का मन मोह लिया। इनमें ऋतुओं को दर्शाती प्रस्तुति सीजंस, क्वीन ऑफ रिदम, हिमालयन हेज, सुर-ए-सूफियाना और खेल विभाग की प्रस्तुति व्हील्स ऑफ ग्लोरी विशेष आकर्षण रहीं। इसके अलावा अमेरिका से आई आईएलपी टीम ने भी दो प्रस्तुतियां दीं।
बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को रघुनाथ शर्मा एवं सुधेश शर्मा मेमोरियल मेरिटोरियस छात्रवृत्ति से सम्मानित किया। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सौम्या जंवाल, सौम्या भटनागर ने 93.8 फीसदी अंक प्राप्त कर 7,100 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की। एलकेजी के अरिव वर्मा को 100 फीसदी उपस्थिति पुरस्कार से सम्मानित किया। विद्यालय के दस वर्ष पूर्ण करने पर मोनिका गुप्ता, खुशबू तथा रंजीत लाल को सेवा सम्मान दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रैना वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
--