{"_id":"65ad521ebab5829fd30b2a07","slug":"memorandum-sent-to-the-government-to-remove-salary-discrepancy-kullu-news-c-89-1-ssml1015-15353-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वेतन विसंगति दूर करने के लिए सरकार को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वेतन विसंगति दूर करने के लिए सरकार को भेजा ज्ञापन
Sun, 21 Jan 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश में 30 सितंबर 2021 तक अनुबंध के दो साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान मिल रहा है, लेकिन जो कर्मचारी तीन जनवरी 2022 के बाद नियमित हुए हैं उन्हें इसका फायदा नहीं मिल रहा है।
उन्हें हर माह 8000 से 15000 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक भुवनेश्वर गौड़ से मिला। उनके माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है। इसमें वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की गई है।
कर्मचारी दिव्या, आरती, अनिता, तुरंता, मीरा, रियन, शेर सिंह, सुरेंद्र, नरेंद्र, विनीत, गोविंद, रविंद्र, कर्ण, नकुल ने कहा कि 30 सितंबर 2021 को अनुबंध पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को नियमित कर उच्च वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है, जबकि 03 जनवरी 2022 के बाद नियमित कर्मचारियों को उच्च वेतनमान से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यह कर्मचारियों के हित में नहीं है और उन्हें हर माह आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक ने कर्मचारियों की मांग को जायज माना है और सरकार व मुख्यमंत्री से इस विषय पर प्रभावी पक्ष रखने का आश्वासन दिया है। संवाद