फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Megha in Rangoli, Sunita tops in slogan writing

Kullu News: रंगोली में मेघा, नारा लेखन में सुनीता अव्वल

Tue, 14 Mar 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 14 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Megha in Rangoli, Sunita tops in slogan writing
कुल्लू कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब के सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यार्थी।-संवाद
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के रोड सेफ्टी क्लब ने मेधावियों को सम्मानित किया। इसके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में मेधावी रहे 12 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रोड सेफ्टी क्लब में शामिल 196 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। रोड सेफ्टी क्लब ने एक माह में यातायात और सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के तहत करवाई गई विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सजग रहने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन

रोड सेफ्टी क्लब ने पिछले एक माह में कुल्लू शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों से अवगत करवाया है। लोगों को नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के 196 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। इसके अलावा यातायात संबंधी जानकारियों पर आधारित विषयों पर नारा लेखन, चित्रकला तथा रंगोली की दो प्रतियोगिताएं करवाई गईं। रंगोली की एकल प्रतियोगिता में मेघा प्रथम, नीलम द्वितीय और छेरिंग डोलमा तृतीय रहीं।

रंगोली की सामूहिक प्रतियोगिता में थारू भारती एवं देवकला प्रथम, अनिता और आकाश द्वितीय, नंदिनी तथा कनिष्का तृतीय रहीं। नारा लेखन में सुनीता सोनी पहले, सुमित वर्मा दूसरे और वंदना कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग में बंटी राम ने पहला, साक्षी ने दूसरा और जागृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रो. ज्योति चरण, प्रो. निश्चल शर्मा, प्रो. शशी शर्मा, प्रो. सुमित, डॉ. राजेश तथा पीटीए अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed