फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mega Craft Fair will be organized in Dhalpur on the lines of Mini Cornval

मिनी कॉर्निवाल की तर्ज पर ढालपुर में सजेगा मेगा क्राफ्ट मेला

Wed, 16 Feb 2022 09:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:16 PM IST
विज्ञापन
Mega Craft Fair will be organized in Dhalpur on the lines of Mini Cornval
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। शहर के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में जिला प्रशासन मध्य मार्च में मेगा क्राफ्ट मेले का आयोजन करेगा। इसे मिनी कार्निवाल की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बुुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले को बड़े पैमाने पर आयोजित करने के लिए विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। आशुतोष गर्ग ने बताया कि वस्त्र मंत्रालय की ओर से कुल्लू में क्राफ्ट बाजार लगाने के लिए राशि स्वीकृत की गई है। क्राफ्ट मेले में देशभर के हस्तशिल्पी व हथकरधा कारीगरों को आमंत्रित किया जाएगा। फैशन शो के लिए भी वस्त्र मंत्रालय से राशि स्वीकृत हुई है। 15 दिनों तक चलने वाले क्राफ्ट मेले में स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प व हथकरघा दस्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान किया जाएगा। स्थानीय व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। मेले के बड़े स्तर पर आयोजन का उद्देश्य जिले में पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। फैशन शो में स्थानीय परिधानों को मॉडल प्रदर्शित करेंगे। इसमें हस्त कला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न राज्यों की नेशनल स्तर की विजेता संस्थाओं को भी बुलाया है। ढालपुर मैदान में विभिन्न राज्यों के क्राफ्ट प्रदर्शित करते हुए 100 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक, एएसपी निश्चिंत नेगी, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी दीप्ती मंढ़ोतरा, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी वीके मोदगिल, समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेे।
विज्ञापन

कुल्लू के घरेलू उत्पाद भी होंगे प्रदर्शित
क्राफ्ट मेले में देश के अन्य राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के नामी हस्त शिल्पों के स्टाल लगाने के साथ जिला के सभी विकास खंडों से चयनित 25 स्वयं सहायता समूहों को भी स्थानीय तौर पर तैयार उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए बुलाया है। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए अटल सदन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें लोक नृत्य, लोक गीत व लोक संगीत प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। साथ ही कवि सम्मेलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में 25 फूड कोर्ट होंगे स्थापित, चख सकेंगे स्वाद
मेले का मुख्य आकर्षण फैशन शो होगा। दो दिन तक ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में फैशन शो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 25 फूड कोर्ट भी स्थापित किए जाएंगे, जिसमें लोग स्थानीय तौर पर तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed